जयपुर
जयपुर में एक बार फिर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवक शादी का झांसा देकर युवती को कई जगहों पर लेकर गया और दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं जब युवती गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात करा दिया। युवती ने उससे शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया। चौंकाने वाली बात तो ये है कि युवती से वेश्यावृति कराने का दबाव बनाने लगा। युवती ने परेशान होकर जयपुर के सदर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल सदर थानाधिकारी पृथ्वीपाल सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
युवती का ही रिश्तेदार था युवक
युवती बुलंदशहर उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। वह कुछ समय से जयपुर के शास्त्री नगर में रहती है। युवती ने बताया कि रफीक उर्फ पप्पू (25) उसका रिश्तेदार है। रिश्तेदार होने के कारण युवती की उससे अच्छी पहचान हो गई थी। दोनों के बीच में मोबाइल पर बातचीत शुरू हो गई। रफीक ने खुद को कुंवारा ही बताया था। रफीक ने झूठे प्रेम जाल में फंसा लिया। उसे शादी करने का झांसा देता रहा।
घर से ले जाकर दो महीने होटल में रखा
युवती ने रिपोर्ट में बताया कि रफीक उसे शादी करने का झांसा देकर घर से ले आया। इसके बाद उसे जयपुर रेलवे स्टेशन के पास होटल एसडी पैलेस में लेकर आया। इधर, युवती के परिजन उसे तलाश करते रहे। रफीक ने युवती को कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो उसे शादी का झांसा दिया। युवती ने बताया कि दो महीने तक होटल में उसे बिना विवाह के पत्नी बनाकर रखा था। होटल में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने उससे शादी करने की बात कही तो वह टालता रहा और जल्दी ही शादी करने का झांसा देता रहा। वह होटल के कमरे में बार-बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया
युवती ने बताया कि जब गर्भवती होने की बात रफीक को बताई तो उसने गर्भपात कराने को बोला। मैंने मना किया तो वह झगड़ा करने लगा। दवाई लाकर उसका गर्भपात करवा दिया। युवती को गहरा झटका जब लगा तब रफीक ने उससे वेश्यावृति कराने की बात कही। बार-बार कहने के बावजूद भी उसने शादी नहीं की। तब उसने परिजनों को पूरी बात बताई और सदर थाने में रफीक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।