कटरीना कैफ और विक्की कौशल की वेडिंग सेरेमनी शुरू होने में महज 4 दिन बाकी हैं, लेकिन कपल अभी तक चुप्पी साधे है। अब ये खबर सामने आई है कि मीडिया और पैपराजी से बचने के लिए विक्की और कैट 5 दिसंबर को जयपुर से वेडिंग वेन्यू यानी सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा तक चॉपर से जाएंगे। जयपुर से बरवाड़ा की दूरी करीब 181 किमी है। बाय रोड वेडिंग वेन्यू तक पहुंचने में 2 घंटे लगते हैं।