भीलवाड़ा
किराना होलसेल व्यापारी ने पत्नी के साथ फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया। 5 महीने पहले ही शादी हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी है। दोनों के शव अलग-अलग कमरों में लटका मिला है। पहली पत्नी से 2 बेटियां हैं। सुसाइड से पहले बेटियों को दादा-दादी के घर भेज दिया था। शनिवार की देर रात होने के कारण पुलिस ने शव नहीं उतारा था। घर को लॉक कर दिया था। रविवार को सुबह ग्रामीणों और परिजनों की मौजूदगी में शवों को फंदे से उतारा गया। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल पाई है। यह मामला भीलवाड़ा के बीगोद कस्बे का है।
जानकारी के अनुसार, दशहरा मैदान क्षेत्र में रहने वाले दीपक नागौरी (32) व उसकी पत्नी कविता नागौरी (25) ने शनिवार रात को अपने घर की दूसरी मंजिल में बने अलग-अलग कमरों में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि कविता, दीपक की दूसरी पत्नी थी। दीपक की पहली पत्नी ने भी तीन साल पहले सुसाइड कर लिया था। सुसाइड से पहले दीपक ने बच्चों को छोटे भाई के पास रह रहे माता पिता के पास भेज दिया था।