नई दिल्ली
फरवरी का महीना वेडिंग सीजन के लिए खास होता है क्योंकि इस महीने वैलंटाइन्स वीक भी आता है। वहीं, मौसम की बात करें, तो ठंड कुछ कम होती है और स्टाइलिंग के दीवानों को फैशन एक्सपेरिमेंट्स करने का मौका मिल जाता है। खासकर इस महीने में एथनिक अटायर का काफी क्रेज रहता है। ज्यादातर गर्ल्स यह मानती हैं कि इंडियन आउटफिट्स बिना विंटर वेयर के ही अच्छे लगते हैं। अब ऐसे में लहंगा-चोली हो या फिर एवरग्रीन साड़ी इन ड्रेसेस को कैरी करने का सबसे बड़ा चैलेंज यह होता है कि इसमें आपका बेली फैट साफ दिखता है। ऐसे में आपकी सारी स्टाइलिंग को बेली फैट खराब कर देता है। ऐसे में अगर आप फरवरी में किसी वेडिंग फंक्शन में जाने वाले हैं या फिर आप खुद दुलहन हैं, तो आप बेली फैट को कम करने के लिए 10 डेज चैलेंज ले सकते हैं।