Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शापोवालोव को हराकर जोकोविच 30वें ग्रैंड स्लैम के फाइनल में; बेरेटिनी करियर में पहली बार फाइनल में

टेनिस ग्रैंड स्लैम विम्बलडन 2021 के फाइनलिस्ट तय हो गए हैं। पिछले बार के विजेता नोवाक जोकोविच एक बार फिर से खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। रविवार को उनका मुकाबला पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले माटेओ बेरेटिनी से होगा। नोवाक जोकोविच ने दूसरे सेमीफाइनल में 10वीं वरीयता प्राप्त कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 7-6 (3), 7-5, 7-5 से हराया। सर्बियाई स्टार 30वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं।

जोकोविच के पास फेडरर और नडाल की बराबरी का मौका
जोकोविच करियर में 5 बार विम्बलडन खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा वे 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब, 3 बार US ओपन खिताब और 2 बार फ्रैंच ओपन समेत 19 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके हैं। वहीं, फेडरर ने करियर में 20 ग्रैंड स्लैम जीता है। इनमें 8 विम्बलडन, 6 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 5 यूएस ओपन और 1 फ्रेंच ओपन टाइटल शामिल हैं। नडाल ने भी 20 ग्रैंड स्लैम जीते हैं।

माटेओ बेरेटिनी विम्बलडन में पहुंचने वाले पहले इटली के खिलाड़ी
सातवीं वरीयता प्राप्त इटली के माटेओ बेरेटिनी विंबलडन के फाइनल में पहुंचने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सेमीफाइनल में पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज को 6-3, 6-0, 6-7, 6-4 से हरा दिया। हर्काज ने 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर को हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफानइल में प्रवेश किया था।

माटेओ बेरेटिनी ने विंबलडन सेमीफाइनल में पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज को 6-3, 6-0, 6-7, 6-4 से हराया।

माटेओ बेरेटिनी ने विंबलडन सेमीफाइनल में पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज को 6-3, 6-0, 6-7, 6-4 से हराया।

बेरेटिनी 1976 के बाद किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले इटली खिलाड़ी
बेरेटिनी 1976 के बाद किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाले इटली खिलाड़ी हैं। इससे पहले एड्रियानो पेनेटा ने 1976 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुचे थे। वहीं बेरेटिनी 2019 में US ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और इस साल फ्रेंच ओपन के क्वार्टरफाइनल तक पहुंचे थे। बेरेटनी ने पिछले महीने क्वीन्स क्लब का खिताब जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *