नई दिल्ली
दिल्ली के शाहीन बाग ड्रग्स केस में शाहीन बाग से पकड़े गए ड्रग तस्कर हैदर के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित ठिकाने से 150 किलो से ज्यादा और हेरोइन बरामद की गई है। इस हेरोइन की कीमत करीब 900 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह हेरोइन गुजरात एटीएस ने बरामद की है।
हैदर को दिल्ली एनसीबी ने शाहीन बाग के एक घर से पकड़ा था तब उसके शाहीन बाग के घर से 300 करोड़ रुपये कीमत की 50 किलोग्राम हेरोइन, 30 लाख रुपये कैश और 47 किलो दूसरे नशीले पदार्थ बरामद हुए थे।
बताया जा रहा है कि आज गुजरात एटीएस ने हैदर के मुजफ्फरनगर स्थित घर के पास एक पड़ोसी के घर में छापेमारी कर 150 किलो हेरोइन बरामद की है। इस मामले में गुजरात एटीएस 5 बजे गुजरात में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।