Monday, August 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिक्षक हमारे समाज की रीढ़

  • लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    लॉयन्स क्लब हनुमानगढ़ की ओर से शिक्षक दिवस के मौके पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् भगवानदास गुप्ता, परमानंद सैनी व जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा थे जबकि अध्यक्षता क्लब फाउण्डर सदस्य सुरेश महिपाल ने की। कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के मौके पर गांव बुगलांवाली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अजय स्वामी, वरिष्ठ शिक्षक सुभाष सिंह, रसायन विभाग व्याख्याता सौरभ गर्ग, वंदना शर्मा, मोहन जांगिड़, रविन्द्र, संदीप शर्मा, शिव पारीक, राज तिवाड़ी को क्लब पदाधिकारियों व अतिथियों की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् भगवानदास गुप्ता ने गुरुजनों के प्रति छात्र-छात्राओं की महत्ता का बखान किया। छात्र-छात्राओं के सच्चे शिक्षक बनने के लिए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही अतिथियों ने डॉ. कृष्णन के जीवन पर विचार करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की रीढ़ है। शिक्षक छात्रों के व्यक्तित्व का आकार और निर्माण कर उन्हें देश का आदर्श नागरिक बना देता है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात से सहमत होना चाहिए कि शिक्षण एक महान पेशा है। एक कहावत है कि शिक्षक माता-पिता से बड़ा होता है। माता-पिता एक बच्चे को जन्म देते हैं, जबकि शिक्षक उस बच्चे के व्यक्तित्व को ढालते हैं और एक उज्ज्वल भविष्य प्रदान करते हैं। इस मौके पर क्लब सचिव सचिव रामनिवास मांडण, मेघराज गर्ग, गौरव उपाध्याय, अभिषेक बंसल, पंकज सोनी, अशोक सुथार, शिव पारीक, प्रदीप तिवाड़ी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *