Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिबानी दांडेकर नहीं बना पातीं खाना, सास हनी ईरानी बोलीं- मुझसे करती थी फरमाइश

मुंबई

फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी का कहना है कि शिबानी दांडेकर फूडी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी होने वाली बहू जब भी घर आती थी तो कुछ अच्छा बनाने की फरमाइश करती थीं। शिबानी और फरहान लंबी कोर्टशिप के बाद 19 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। फरहान की मां हनी शिबानी को काफी पसंद करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि शिबानी को उनके हाथ की कौन सी डिश पसंद है। हनी ने बताया कि उनका बेटा जब भी शिबानी के साथ आता तो दोनों पहले ही बता देते थे कि क्या बनना है।