मुंबई
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ का खुमार अभी भी लोगों से उतर नहीं है। सोशल मीडिया पर तो ‘पुष्पा’ के गानों से लेकर डायलॉग पर वीडियोज की भरमार है। फैन्स गानों के हुक स्टेप्स पर डांस करते हुए वीडियोज बना रहे हैं। खासकर ‘श्रीवल्ली’ गाना, जिसे हिन्दी में जावेद अली ने गाया है। अब टी सीरीज ने ‘श्रीवल्ली’ गाने का रीमिक्स वर्जन रिलीज किया है इसे डीजे अकील ने बनाया है। फैन्स यह वर्जन भी पसंद कर रहे हैं और यूट्यूब पर गाने को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है।
‘श्रीवल्ली’ गाने के हिन्दी लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत देवी श्री प्रसाद का है। रीमिक्स वर्जन को शेयर करते हुए टी सीरीज ने कैप्शन में लिखा- ‘श्रीवल्ली का नशा हर ओर है… इसे सुनकर बढ़ाइए श्रीवल्ली की खुराक। डीजे अकील द्वारा श्रीवल्ली रीमिक्स। बने रहिए।‘