Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शिल्पा शेट्टी पर एक और मुसीबत, बहन शमिता, मां सुनंदा सहित एक्ट्रेस के खिलाफ समन जारी

मुंबई

शिल्पा शेट्टी का परिवार एक नई मुसीबत में फंसता दिख रहा है। अभी कुछ दिनों पहले वह पति राज कुंद्रा को लेकर परेशानी में थीं। अब शिल्पा शेट्टी, उनकी बहन शमिता शेट्टी और मां सुनंदा शेट्टी पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। अंधेरी की मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शिल्पा, शमिता और उनकी मां के खिलाफ एक समन जारी किया है। तीनों के खिलाफ परहम आमरा नाम के बिजनेसमैन ने जुहू पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने तीनों को 28 फरवरी को हाजिर होने को कहा है। 

15 लाख का उधार चुकाना था


दरअसल परहम आमरा एक ऑटोमोबाइल एजेंसी के मालिक हैं। उन्होंने तीनों पर फर्म मेसर्स वाई एंड ए लीगल के जरिए 21 लाख की धोखाधड़ी करने की शिकायत दर्ज कराई। परहम आमरा का दावा है कि शिल्पा के दिवंगत पिता सुरेंद्र शेट्टी ने 2015 में 15 लाख रुपये उधार लिए थे। उन्हें जनवरी 2017 तक इस उधार को चुकाना था।