मुंबई
अपने चुलबुले अंदाज से बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में सभी का दिल जीतने वालीं शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को फैन्स का बेइंतहा प्यार मिलता है। शहनाज गिल और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को फैन्स सिडनाज कहते हैं। सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन आज भी सोशल मीडिया पर सिडनाज ट्रेंड होता है। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज टूट गई थीं, लेकिन अब धीरे धीरे वो जिंदगी जीना शुरू कर रही हैं। वहीं फैन्स भी एक्ट्रेस के लिए अपना प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बीच शहनाज की एक फैन ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में फैन ने शहनाज गिल के नाम का टैटू बनवाया है। इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।