अश्वनी चाचाण की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)। भारत विकास परिषद द्वारा स्व. अश्वनी चाचाण की 5वीं पुण्यतिथि पर रविवार को यहां चाचाण धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की शुरूआत पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया व पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल ने दिवगंत अश्वनी चाचाण की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलित कर व श्रद्धासुमन अर्पित कर की। इस मौके पर वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानवीय जीवन के महत्वपूर्ण दिवसों को सामाजिक सरोकार से जोड़कर मनाने से उन दिवसों का महत्व और अधिक बढ़ जाता हैं। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान हैं, क्योंकि इससे किसी अंजान व्यक्ति के जीवन को बचाया जा सकता हैं। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी हैं। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हुए इस शिविर में 134 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ। शिविर में जिला ब्लड बैंक हनुमानगढ़ की टीम द्वारा रक्त का संग्रहण किया गया। इसके अलावा शिविर में दात्री ब्लड स्टेम सैल हिस्ट्री की टीम भी उपस्थित रही। जिसने स्टेम सैल डोनेट करने वाले 77 जनों का रजिस्ट्रेशन किया। शिविर में रक्तदाताओं को पारितोषिक व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। राहुल चाचाण ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही। इस मौके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश जांगिड़, डीवाईएसपी रघुवीर सिंह भाटी, थाना प्रभारी , जनता चैरिटेबल के अध्यक्ष सुरेश चाचाण, पुनम बेरवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, डॉ. चंद्र सुथार, डॉ. गौतम स्वामी,रफीक चोहान, एडवोकेट बाबूलाल चाचाण, परिषद के सदस्य जगदीश प्रसाद शर्मा, बजरंग स्वामी, महेन्द्र प्रताप शर्मा, इंजीनियर गोपाल स्वामी, अशोक कन्दोई, रामचंद्र पारीक, राधेश्याम शर्मा, राकेश बिरकालीवाला, तेज कुमार शर्मा, हरिसिंह पूनिया, साहिल चाचाण, विनोद चाचाण, रतन चाचाण, रामावतार कन्दोई, पूनमचंद अग्रवाल, नंदलाल कन्दोई, कमल महिपाल, एडवोकेट केएल मित्रुका, ओम खटोतिया, राजेन्द्र थिरानी, राजू सरावगी, बसंत तिवाड़ी, राजेश जोशी, हनुमान प्रसाद व्यास, रवि सहारण, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, रक्तदाता मौजूद थे। विदित्त रहे कि दिवंगत अश्वनी चाचाण ने व्यापार संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए व्यापारियों व किसानों के हितों में अनेक कार्य किये। उनकी स्मृति में लगातार पाचवा रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। शिविर में कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी रक्तदाता पहुंचे।