Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सात मार्च को प्रस्तावित महापड़ाव 15 मार्च तक स्थगित

  • 63वें दिन भी जारी रहा किसान सभा का बेमियादी धरना
    नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    15 सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय किसान सभा का नोहर तहसील कार्यालय के आगे चल रहा धरना 63 दिन के बाद भी जारी हैं। वहीं जयपुर में कृषि आयुक्त की वार्ता के बाद में किसानों ने प्रस्तावित 7 मार्च को महापड़ाव को 15 मार्च तक स्थगित कर दिया है। किसानों ने बताया कि जब तक किसानों को क्लेम राशि नहीं मिल जाती तब तक धरना निरंतर जारी रहेगा। जयपुर में कृषि आयुक्त के साथ किसानों की विभिन्न मुद्दों को लेकर वार्ता हुई। वार्ता में खरीफ 2021 का फसल बीमा क्लेम क्रॉप कटिंग के आधार पर जारी करने पर आयुक्त ने सहमति जताई। वार्ता में वर्ष 2019 से लेकर वर्ष 2022 तक की पेंडिंग फसल बीमा क्लेम जारी करवाने पर कंपनी के साथ आगामी मीटिंग में फसल बीमा क्लेम जारी करवा देने की सहमति बनी। वही पोर्टल मिसमैच की वजह से रोका गया किसानों का क्लेम को लेकर केंद्र सरकार की फसल बीमा क्लेम कमेटी के साथ आगामी मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा और कलेम जारी करवाने पर सहमति बनी। रबी 2021 का क्लेम आगामी दिनों में जारी करने, फसल खराबा रिपोर्ट सार्वजनिक करने, जिन किसानों की मृत्यु हो चुकी है उनके वारिसों को तहसील स्तर के वारिश नामा के आधार पर क्लेम जल्द ही जारी करने, सीएससी व बैंकों द्वारा बनाई जिन पॉलिसी को कंपनी ने रिजेक्ट किया हैं उनको पोर्टल पर अपलोड करवाने व दिया उनका फसल बीमा क्लेम जारी करवाने पर सहमति बनी। वार्ता में कृषि आयुक्त, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला महासचिव कामरेड मंगेज चौधरी, तहसील अध्यक्ष जीतराम बाजिया, तहसील महासचिव प्रताप सिंह सिवर, तहसील उपाध्यक्ष पवन देहडू, जिला कृषि अधिकारी दानाराम गोदारा व कंपनी प्रतिनिधि मौजूद रहे।