नई दिल्ली
दिग्गज शेन वॉर्न के निधन से खेल जगत से लेकर पूरा ऑस्ट्रेलिया गम में है। उनके जाने से उनकी करीबी दोस्त काफी उदास है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने पूर्व साथी से उनके असामयिक निधन से मुश्किल से आठ घंटे पहले मैसेज के जरिए बातचीत की थी। ऑस्ट्रेलिया ने रोडनी मार्श और वॉर्न के रूप में अपने दो महान क्रिकेट दिग्गजों को 24 घंटों के भीतर खोया। गिलक्रिस्ट के लिए यह और भी दुखद था। क्योंकि वह मार्श को अपना आदर्श मानते हुए बड़े हुए थे और अपना ज्यादातर क्रिकेट वॉर्न के साथ खेला था।