Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गहलोत सरकार किसानों को ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा देगी, CM ने विशेष गिरदावरी के दिए निर्देश

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 8 मार्च को ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलों में हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दिए है। सीएम गहलोत ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हाल ही में  हुई बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की है। सीएम जिला कलेक्टरों को फसलों के हुए नुकसान का जल्द आंकलन कराने के निर्देश दिए है। जिसके आधार पर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की कार्यवाही की जा सके। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि 8 मार्च को हुई ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश के कारण राज्य के विभिन्न जिलों में रबी की फसलों को नुकसान हुआ है।

गिरदावरी का काम जल्द करने के निर्देश

सीएम गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि फसल खराबे का आंकलन कर प्रभावित काश्तकारों को नियानुसार मुआवाजा देने के लिए विशेष गिरदावरी का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। सीएम के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग ने जिला कलेक्टरों को उनके जिले में हुए नुकसान जल्द विशेष गिरदावरी करवाकर रिपोर्ट आपदा प्रबंधन सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग को भिजवाने के निर्देश जारी कर दिए है।