Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शेयरों में गिरावट का असर:टॉप-10 में से 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू हफ्तेभर में 96,642 करोड़ रुपए घटी, रिलायंस को सबसे ज्यादा घाटा

मुंबई

शेयर बाजार के लिए चालू हफ्ता काफी अहम होगा। ऑटो कंपनियां सोमवार को जुलाई में सेल्स के आंकड़े जारी करेंगी, जिससे निवेशकों की नजर ऑटो शेयर्स पर होगी। इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामले को भी एक अहम इवेंट के तौर पर देखा जा रहा है। बीते हफ्ते बाजार में सपाट कारोबार देखने को मिला और सेंसेक्स 389 पॉइंट यानी 0.73% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

शेयरों में गिरावट के चलते मार्केट वैल्यू भी घटी
हफ्ते भर में हल्की गिरावट का असर बाजार के प्रमुख शेयरों पर भी पड़ा। नतीजतन, मार्केट कैप के लिहाज से टॉप-10 में 6 कंपनियों की मार्केट वैल्यू 96 हजार 642 करोड़ रुपए घट गई। इसमें मुकेश अंबानी की कंपनी रियायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा घाटा हुआ। कंपनी का शेयर सोमवार से शुक्रवार के बीच 3.32% गिरा, जिससे इसकी मार्केट वैल्यू भी 44 हजार 249 करोड़ रुपए घटकर 12 लाख 90 हजार 330 करोड़ रुपए हो गई।

रिलायंस की ही तरह टाटा ग्रुप की IT कंपनी टाटा कंसल्टेंट सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 16 हजार 479 करोड़ रुपए घटा। यह शुक्रवार को बाजार बंद होने पर 11 लाख 71 हजार 674 करोड़ रुपए रहा। इसी तरह कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप भी 13 हजार 511 करोड़ रुपए घटकर 3 लाख 28 हजार 122 करोड़ रुपए हो गया।

HDFC बैंक की मार्केट वैल्यू घटी
HDFC बैंक का शेयर हफ्ते भर में 1.18% टूटकर 1425 रुपए पर बंद हुआ। इसी दौरान कंपनी की मार्केट वैल्यू भी 8,653 करोड़ रुपए घटकर 7 लाख 88 हजार 769 करोड़ रुपए पर आ गया। इसी ग्रुप की कंपनी HDFC का भी मार्केट कैप 7,827.92 करोड़ रुपए घटा और 4 लाख 40 हजार 738 करोड़ रुपए हो गया। 6वीं कंपनी FMCG सेक्टर की कंपनी हिंदुस्तान युनीलिवर लिमिटेड का मार्केट कैप 5,920.97 करोड़ रुपए घटा। BSE डेटा के मुताबिक यह 5 लाख 48 हजार 405 करोड़ रुपए रही।

इंफोसिस का मार्केट कैप 8.5 हजार करोड़ रुपए बढ़ा
मार्केट वैल्यू बढ़ने वाली कंपनियों में इंफोसिस शामिल है, जिसका मार्केट कैप हफ्ते भर में 8,475 करोड़ रुपए बढ़कर 6 लाख 85 हजार 819 करोड़ रुपए हो गई है। ICICI बैंक का शेयर सपाट रहा, मार्केट कैप भी 4,210 करोड़ रुपए बढ़कर 4 लाख 72 हजार 849 करोड़ रुपए हो गई है। इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 2,972.7 करोड़ रुपए बढ़कर 3 लाख 75 हजार 972 करोड़ रुपए हो गई है। सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI की मार्केट वैल्यू भी 2,275 करोड़ रुपए बढ़कर 3 लाख 85 हजार 275 करोड़ रुपए हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *