Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शोपियां में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान के शहीद होने की सूचना

जम्मू

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। शोपियां मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों मार गिराया है। सुराक्षबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। साथ ही तलाशी अभियान जारी है। इस हमले में एक जवान के शहीद होने की सूचना है। हालांकि सेना ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

जानकारी के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के चीरबाग द्रगाड इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने चीरबाग द्रगाड गांव में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने आतंकियों से आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आतंकी लगातार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करते रहे। सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया और दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई और आतंकियों को मार गिराया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *