सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर। इलाके के प्रतिष्ठित नागपाल परिवार ने नागपाल किडनी एण्ड सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के 6 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर क्षेत्र के संतानहीन लोगों के लिए एडवांस्ड आईवीएफ एण्ड फर्टीलिटी सेन्टर नामक नये संस्थान की शुरूआत की है। यह इलाके का पहला आईवीएफ व टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर है। जवाहरनगर में गगन पथ पर इस एडवांस्ड आईवीएफ एण्ड फर्टीलिटी सेन्टर की शुरूआत गुरुवार प्रात: 10 बजे स्वामी ब्रह्मदेव परमहंस ने फीटा काटकर की। उन्होंने नागपाल परिवार को इस नए चिकित्सा संस्थान की बधाई दी और इसके माध्यम से क्षेत्र के संतानहीन दम्पतियों के घर-आंगन में बच्चे के रूप में खुशियां प्रदान करने हेतु सेवा के लिए प्रेरित किया।
संस्थान प्रमुख डॉ. शालिनी नागपाल को क्षेत्र में कृत्रिम गर्भधारण की इस सुविधा को उपलब्ध करवाने के लिए आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर बलदेव नागपाल, डॉ. मोहित नागपाल एवं डॉ. शालिनी नागपाल एवं एडगुरू राजकुमार जैन व सौरभ जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।