श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर में बुधवार को सर्दी का असर बढ़ गया। ठंडी हवा से बुधवार सुबह करीब सात बजे के आस-पास शहरी इलाके में कोहरा छा गया। बाहरी और आसपास के ग्रामीण अंचल में पिछले कई दिन से कोहरे का असर बना हुआ है। मंगलवार शाम साढ़े पांच मिनिमम टैंप्रेचर 9.3 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीगंगानगर में छाया काेहरा।
सुबह-सुबह चुभने वाली हवा
अल सुबह हवा चुभने वाली थी। सुबह छह बजे के आसपास सर्दी तेज थी वहीं सात बजते-बजते अचानक हलकी हवा चली और आसमान में कोहरा नजर आने लगा। सुबह करीब नौ बजे तक ऐसे ही हालात रहे। इस दौरान सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी हुई। दिन में भी वाहन लाइट जलाकर चलते नजर आए। सुबह साढ़े बजे तापमान दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

श्रीगंगानगर में कोहरे से गुजरते वाहन।
तीन दिन बाद तेज होगी सर्दी
वेदर एक्सपर्ट बताते हैं कि सर्दी में अगले तीन दिन बाद तेजी आएगी। इस दौरान वेस्टर्न डिस्टर्बेंस डवलप हो रहा है। इसके असर से बादल छाए रह सकते हैं। वेदर एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले दो तीन दिन में सर्दी का असर बढ़ेगा। तापमान में गिरावट आएगी। कुछ कोहरा भी रहने की संभावना है।