श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर में खराब स्ट्रीट लाइट पर बुधवार को पार्षदों ने विरोध जताया। लोगों का आरोप था कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार फैला है। दीवाली के मौके पर शहर में अंधेरा है।
कचरा उठाने वाले कई टैंपो नगर परिषद में बेकार खड़े हैं। इन्हें ठीक करवाने की बजाय नगर परिषद प्रशासन ने बेकार छोड़ दिया। इससे ये खराब हो गए, साथ ही इलाके की सफाई व्यवस्था पर भी असर पड़ा है।
धरने पर बैठे नगर परिषद के पूर्व उप सभापति अजय दावड़ा ‘ लक्की ‘ ने बताया कि इन दिनों दिवाली नजदीक होने के बावजूद इलाके में स्ट्रीट लाइटें बेकार पड़ी है। इससे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर परिषद प्रशासन पार्षदों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक उनका विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। धरने पर बैठने वालों में नगर परिषद के पूर्व उपसभापति अजय दावड़ा ‘ लक्की ‘, पार्षद सुरेंद्र स्वामी, महेंद्र बागड़ी सहित कई लोग शामिल थे।