Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रीगंगानगर ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी खुलेंगे कारकस प्लांट

  • हड्डारोडी मामले में सुनवाई के दौरान सरकार ने दाखिल किया हलफनामा
    श्रीगंगानगर।
    चक छह जैड हड्डा रोडी मामले में सरकार ने कोर्ट में एक हलफनामा पेश किया है। इसमें सरकार ने श्रीगंगानगर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में हड्डारोडी के मामलों में निस्तारण के लिए कारकस प्लांट स्थापित करने की बात कही है। सरकार की ओर से डबल एजी सुनील बेनीवाल ने कोर्ट में हलफनामा पेश करते हुए कहा वर्तमान में प्रदेश में केवल अजमेर और जयपुर में ही कारकस प्लांट संचालित किए जा रहे। सरकार प्लान तैयार कर रही है जल्द से जल्द व्यवस्थित तरीके से जिसका डिजाइन किया गया हो, ऐसे कारकस डिस्पोजल प्लांट प्रदेश में जल्द से जल्द लगाने का प्रयास कर रही है। चक छह जैड निवासी राजकुमार सैनी द्वारा इस मामले में लगाई अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश सन्दीप मेहता और फरजंद अली ने इस मामले में आगामी सुनवाई के लिए 20 सितम्बर की तारीख निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान स्वायत्त शासन विभाग के सचिव डॉ.जोगाराम वीडियो कान्फ्रेस के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। जबकि नगरपरिषद की ओर से आयुक्त गुरदीप व्यक्तिगत रुप से पेश हुए। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान आगामी तारीख पर अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति पर राहत प्रदान की है। याचिकाकर्ता राजकुमार सैनी ने बताया कि प्रकरण में सुनवाई के लिए न्यायालय ने 14 सितम्बर का दिन निर्धारित किया था। परन्तु इस दिन किन्हीं कारणों के सुनवाई नहीं हो सकी। ऐसे गुरुवार को न्यायालय ने सुनवाई करते हुए इस मामले में आगामी तारीख 20 सितम्बर तय की है।