बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट शुक्रवार को उदयपुर से नाथद्वारा पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रीनाथजी के राजभोग झांकी में दर्शन किए। एक्ट्रेस ने अपनी आगामी फिल्म के लिए मन्नत भी मांगी। इस दौरान कंगना ने कहा, ‘श्रीनाथजी के दर्शन करने के बाद अलग ही अनुभव हुआ, जो इससे पहले कभी नहीं हुआ।’
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं श्रीनाथजी के सामने अपने आंसुओं को नहीं रोक पाई। ऐसा लग रहा था कि मैं वहीं खड़ी रहूं।’ उन्होंने कहा, ‘श्रीनाथजी के दर्शन कर काफी अच्छा लगा। मैं चाहती हूं कि एक बार फिर से सभी पहर की झांकियों के दर्शन कर पाऊं।’ मंदिर में दर्शन करने के दौरान कंगना को देखने लिए फैंस की भीड़ जुट गई। इसके बाद कंगना ने भी उनसे मुलाकात की और कुछ फैंस के साथ फोटो खिंचवाईं।
इस दौरान उन्होंने कोरोना के लेकर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश भर में कोरोना की वजह से काफी नुकसान हुआ है। इसका असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। कंगना ने दर्शकों से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘थलाइवी’ देखने की अपील की।

कंगना को देखने जुटी भीड़ के बाद कंगना को मंदिर परिसर से बाहर निकाला गया।
कंगना रनौट इससे पहले गुरुवार शाम चार्टर प्लेन से उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर पहुंची थीं। यहां वे उदयपुर के एक निजी होटल में ठहरी हुईं थीं। इस दौरान कंगना ने उदयपुर में शॉपिंग की। उन्होंने दो साड़ी और सलवार सूट खरीदा।

गुरुवार को उदयपुर के बाजारों में खरीदारी करतीं अभिनेत्री कंगना रनौट।
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौट कई बार झीलों के शहर उदयपुर आ चुकी हैं। इससे पहले कंगना अपने भाई अक्षत की डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उदयपुर आई थीं। कंगना की कुलदेवी मां अंबिका का मंदिर भी उदयपुर के नजदीक जगत में ही बना हुआ है। यहां वे अक्सर दर्शन करने के लिए आती रहती हैं।

उदयपुर से खरीदा बांधनी सूट में फोटो शूट करातीं कंगना।
जोधपुर में आगामी फिल्म तेजस का शेड्यूल पूरा करके बॉलीवुड कंगना उदयपुर पहुंची हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘वह उदयपुर इस बार किसी खास व्यक्ति से मिलने के लिए आई हैं।’ हालांकि, इस बारे में कुछ क्लीयर नहीं हो पाया है कि वे किस के बारे में बात रही थीं।