नई दिल्ली
वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी तीसरे वनडे मैच में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शानदार अर्धशतक जड़ा। अय्यर ने 111 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 80 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत निर्धारित 50 ओवर में 265 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा।