एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को हाल ही में वीकनेस और लो ब्लड प्रेशर के कारण मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद श्वेता के एक्स हसबैंड अभिनव कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। इसके साथ ही अभिनव ने पोस्ट में श्वेता के वेट लॉस और ट्रांसफॉर्मेशन पर तंज भी कसा है।