हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सेक्टर 12, वार्ड 14 स्थित श्री संकट मोचन बालाजी धाम में रामभक्त हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। इसके अंतर्गत 51 संगीतमय श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। पंडित हीरालाल शर्मा, गुरविंद्र शर्मा, पवन अग्रवाल, भीम शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सैकड़ों भक्तों ने बाबा के दरबार में उपस्थित होकर बाबा का गुणगान किया। श्री गौ सेवा सुंदरकांड मंडल नई खुंजा की ओर से सुंदरकांड का वाचन कर इलाके की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई। पाठ समापन के पश्चात महा आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुमित रणवां, उपाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, महासचिव भारत भूषण कौशिक, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, बनवारी, राम गोपाल गोदारा, शेरपाल सिंह, गुरसेवक सिंह, कुमार नीरज, राजेंद्र पुरोहित, सुरेंद्र कौशिक, संजय अग्रवाल, विकास शर्मा, ईश्वर कौशिक, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।