वार्डवासियों ने सभापति व पार्षद का किया सम्मान हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के वार्ड नम्बर 57 में रविवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व वार्ड पार्षद राजेन्द्र चौधरी की ओर से किया गया। इस मौके पर समस्त वार्डवासियों द्वारा सभापति गणेश राज बंसल व पार्षद राजेन्द्र चौधरी का माला पहनाकर व पगड़ी पहनाकर वार्ड में हो रहे विकास कार्यांे के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षद राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि 28 लाख रूपये की लागत से आरसीसी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण की मांग वार्डवासियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही है जिसके बनने से वार्डवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। सभापति गणेशराज बंसल ने कहा कि नगर परिषद द्वारा सभी वार्डांे में समान रूप से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। निर्माण कार्यांे में विशेष रूप से गुणवत्ता का खास ध्यान रखा जा रहा है ताकि निर्माण का लाभ शहरवासियों को लम्बे समय तक मिल सके। इस मौके पर अमरसिंह, मंगतराम, संजय रावत, जयदीप, पार्षद सिंगाराम, सूरज बावरी, कैलाश दास, विनोद दास, राजू पासवान, अजय, बिंदेश्वर राम, बबलू, राजू भाट, जसवंत कुक्कड,Þ दयाल टेलर, रमेश आदि मौजूद थे।