Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संजय कुमार श्रोतिय बने RPSC के नए चैयरमेन, RAS परीक्षा कराना होगी बड़ी चुनौती

जयपुर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) को नया चैयरमेन मिल गया है। 2002 बैच के आईपीएस संजय कुमार श्रोतिय को आरपीएससी का चैयरमेन बनाया गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने उनके नाम की मंजूरी  प्रदान कर दी है। संजय कुमार फिलहाल जयपुर रेंज के आईजी पद पर तैनात है। पूर्व डीजीपी भूपेंद्र यादव के सेवानिवृत्त होने का बाद चैयरमेन का पद खाली चल रहा था। आरपीएसी मेंबर जसंवत राठी कार्यवाहक चैयरमेन के जिम्मेदारी निभा रहे थे।

प्रमोटी आईपीएस है संजय कुमार

सीएम गहलोत ने लगातार दूसरी बार आईपीएस अधिकारी को आरपीएसी का चैयरमेन बनाया है। इससे पहले भूपेंद्र सिंह यादव को आरपीएससी का चैयरमेन बनाया गया था। आरपीएससी बनने की दौड़ में डीजीपी एमएल लाठर और एसीबी के डीजी बीएल सोनी शामिल थे। संजय कुमार राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है। उन्हें 2013 में आरपीएस से आईपीएस में पदोन्नति मिली थी। संजय कुमार जयपुर ग्रामीण के एसपी रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर ट्रैफिक पुलिस आयुक्तालय जयपुर, डिप्टी कमिश्नर जयपुर पुलिस, पुलिस आयुक्तालय जयपुर,  एसीबी एसपी अजमेर, एसपी एसएओजी जयपुर, डीआईजी (सीबी) जयपुर, डीआईजी मुख्यमंत्री सुरक्षा, आईजी मुख्यमंत्री सुरक्षा, मुख्यमंत्री विजिलेंस जयपुर जैसे अहम पदों पर तैनात रहे हैं। आरपीएससी के चैयरमेन बनने से पहले संजय कुमार जयपुर रेंज के आईजी थे। मूलत: चित्तौड़गढ़ के रहने वाले संजय कुमार की शैक्षणिक योग्यता एमएससी है। संजय कुमार के वर्ष 2007 में प्रेसिडेंट पुलिस मेडल भी मिला है।