संजय दत्त की इस साल तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। जिसका वह बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन कोविड ने संजय की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसकी वजह से कहीं सिनेमाघर बंद हैं तो कहीं 50% ऑक्यूपेंसी के साथ चल रहे हैं। एक इंटव्यू में संजय ने कहा कि फिल्मों को बड़े पर्दे के लिए बनाया गया है। ऑडियंस को फिल्मों का अच्छा एक्सपीरिएंस बड़े पर्दे पर ही मिलेगा। संजय दत्त की फिल्में लंबे समय से सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई हैं। सिनेमाघर में उनकी आखिरी फिल्म 2019 में ‘पानीपत’ रिलीज हुई थी।