Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

संभाल कर रखें अपना क्रेडिट कार्ड, वरना पलभर में अपराधी लगा सकते हैं चूना

नई दिल्ली

आज के समय में ज्यादातर लोग लेनदेन और खरीदारी के लिए कैश का इस्तेमाल कम ही कर रहे हैं। इसके बदले में दूसरे जरिये अपनाए जा रहे हैं, जिनमें से एक क्रेडिट कार्ड भी है। आजकल तो हर तरह की खरीदारी के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। चाहे मूवी टिकट खरीदनी हो या कार, आप आसानी से क्रेडिट कार्ड से खरीद सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि अगर आपके पॉकेट में क्रेडिट कार्ड है तो आपको कैश लेकर चलने की कोई जरूरत ही नहीं है। क्रेडिट कार्ड पर डिस्काउंट्स के साथ ही कई एक्स्ट्रा बेनेफिट्स भी मिलते हैं। आप चाहें तो जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड से डेबिट कार्ड की तरह कैश भी निकाल सकते हैं। हालांकि आजकल ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी काफी बढ़ गए हैं, इसलिए क्रेडिट कार्ड को संभाल कर रखना बहुत जरूरी होता है, वरना पलभर में आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *