श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। संयुक्त व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का श्रीगंगानगर ग्लास ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से सम्मान किया गया। एसो. अध्यक्ष हेमंत नागौरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक महेन्द्रपाल जगोता, सचिव मनीष जसूजा, परवेज खान, सुमित अग्रवाल, पवन कुमार वर्मा, मिलाप जगोता आदि पदाधिकारियों व सदस्यों ने संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन बत्तरा, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गर्ग ‘काका’, सचिव राधेश्याम अग्रवाल व निश्चय जनवेजा, कोषाध्यक्ष हरिओम लूथरा व आॅडिटर नरेन्द्र चौधरी का माल्यार्पण कर सम्मान किया। अध्यक्ष तरसेम गुप्ता को लगातार तीसरी बार एवं कोषाध्यक्ष हरिओम लूथरा को लगातार आठवीं बार विजयी होने तथा व्यापारी हितों के लिए कार्य करने पर वरिष्ठ व्यापारी नेता किशनलाल मील को सम्मानित किया गया। गुप्ता व मील ने ग्लास ट्रेडर्स एसो. को पूर्ण सहयोग करने एवं ग्लास व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करवाने का विश्वास दिलाया।