मेडिटेशन, प्राणायाम के प्रति कर रहे जागरूक
श्रीकरणपुर (सीमा सन्देश)। जादूगर सम्राट शंकर कोरोना महामारी को लेकर लोगों को जादूकला के माध्यम से जागरूक कर रहे हैं। वह 1974 से लेकर अब तक देश-विदेश में 28 हजार शो कर चुके हैं। उन्होंने 23 हजार शोज चैरिटी के लिए किये हैं। जादूगर ने कहा कि सकारात्मक सोच से कोरोना को हराया जा सकता है। उन्होंने सरकार गाइडलाइन का पूर्णत: पालन करने, घर पर रहकर सकारात्मक गतिविधियों और अभिरुचियों को जागृत करने को कहा। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन (ध्यान), प्राणायाम और योग बहुत ही गुणकारी हैं। मेडिटेशन तनाव से संबंधित स्थितियों में सुधार और चिंता को नियंत्रित करता है। आत्म जागरूकता में वृद्धि करता है।
जादूगर जहां भारत की प्राचीन जादूकला को विश्व में पुनर्स्थापित करने हेतु प्रयासरत हैं वहीं योग के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए योग केन्द्र स्थापित कर योग का मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव से परिचित करवाने का कार्य भी कर रहे हैं। योग से कोरोना पर विजय हासिल करने के समर्थक जादूगर कहते हैं कि योग शरीर को तंदुरुस्त बनाता है। उन्होंने कहा कि योग से आप ब्लड व शुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हो। डायबिटीज रोगियों के लिए योग बेहद फायदेमंद है।