जयपुर
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में अशोक गहलोत की उम्मीदावारी के साथ ही राजस्थान की गद्दी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राज्य में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के नाम को लेकर अटकलों का दौर जारी है। हालांकि, पार्टी के नेताओं का कहना है कि वे आलाकमान की बात मानेंगे। यही बात गहलोत भी कर चुके हैं। आने वाले सियासी हालात को देखा जाए, तो कांग्रेस भी 2020 में बगावत कर चुके पायलट को नाराज न करना चाहे।
गहलोत सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा कहते हैं कि अगल आलाकमान पायलट के नाम पर मुहर लगाती है, तो भी वह आदेश मानने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘हम पार्टी नेतृत्व के फैसले के साथ हैं। सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी जो भी फैसला लेंगी, हम सभी 6 उसका स्वागत करेंगे।’ गुढ़ा उन्हीं 6 विधायकों में शामिल हैं, जो बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में आ गए थे। उन्होंने कहा, ‘हम पार्टी के साथ हैं। फिर पायलट जी हों या भरोसी लाल जी को सोनिया जी तरफ से सीएम बनाया जाए। हम उनके साथ हैं।’ खास बात है कि एक और मुद्दे को लेकर चर्चाएं जारी हैं कि जब राजस्थान के अगले सीएम का फैसला किया जाएगा, तो ‘हाईकमान’ कौन होगा।