Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सड़क हादसे में युवक की मौत:सात दिन पहले हुई थी सगाई, गाय से टकराया

बीकानेर

एक सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की सात दिन पहले ही सगाई हुई थी। इधर, घरवालों को जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार 28 साल का हनुमान झंवर बस स्टैंड पर बाइक व कार एसेसरीज व डेकोरेशन की दुकान पर काम करता था। जो कुछ भी आय होती, उसी से घर चल रहा था। इसी दुकान से काम करके वो बुधवार की रात घर पहुंच रहा था। सिर पर हेलमेट नहीं लगा था। बाइक थोड़ी तेज रही होगी। अचानक सामने आई गाय से जा टकराया। सिर के बल सड़क पर गिरा और सिर के अंदर की हडि्डयां टूट गई। शरीर पर कहीं भी घाव के निशान नहीं है, सिर्फ सिर पर लगी चोट ने उसे मौत तक पहुंचा दिया। गांव से सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। रात में परिजनों को मौत का दुखद समाचार नहीं दिया लेकिन सुबह होते ही हर किसी को इस दुखद सत्य का पता चला। तब से घर के साथ पूरा गांव सदमे में है।