Friday, May 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सदी के अंत तक इंसान 130 साल की उम्र तक जी सकेगा, पिछले एक दशक में लम्बी उम्र वालों की संख्या बढ़ी; अभी 118 साल की केन सबसे उम्रदराज

ज्यादातर लोग मानते हैं कि दुनियाभर में बढ़ती बीमारियां इंसान की उम्र को घटा रही हैं, लेकिन हालिया रिसर्च के नतीजे चौंकाने वाले हैं। नई रिसर्च कहती है, इंसान की उम्र में इजाफा हुआ है। अब इंसान 130 साल तक जी सकता है। इतना ही नहीं, बीते एक दशक में लम्बी उम्र वालों की संख्या बढ़ी है। यह दावा वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया है।

सदी के अंत तक दिखने लगेगा असर
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने इंसान की औसत उम्र निकालने के लिए दीर्घायु से जुड़े अंतरराष्ट्रीय डाटाबेस का प्रयोग किया। यह डाटा जर्मनी के मैक्स प्लैंक संस्थान ले लिया गया है। रिसर्च में सामने आया कि भविष्य में इंसान की उम्र बढ़ेगी। सदी के अंत तक इंसान 125 से 130 साल की उम्र तक जी सकेगा।

सुपरसेंटेरियन लोगों की निगरानी की
शोधकर्ताओं के मुताबिक, वर्तमान में भी कई लोग 130 साल की उम्र तक जी सकते हैं। वैज्ञानिकों ने 100 से अधिक उम्र वाले सुपरसेंटेरियन लोगों को भी रिसर्च में शामिल किया। रिसर्च के दौरान कनाडा, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय देशों के सुपरसेंटेरियन लोगों पर भी नजर रखी गई।

10 लाख लोगों ने पार की 100 साल की उम्र
शोधकर्ता माइकल पियर्स का कहना है, दुनियाभर में करीब 10 लाख लोग 100 साल की उम्र पार कर चुके हैं। 600 लोग 110 या 120 साल के पड़ाव तक पहुंच चुके हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों ने लम्बी उम्र के लिए कुछ हिदायतें भी दी हैं। उनका कहना है, दीर्घायु बनने के लिए हेल्दी डाइट, साफ पानी और सेहत पर ध्यान देना जरूरी है।

सबसे उम्रदराज महिला का रिकॉर्ड केन तनाका के नाम

  • वर्तमान में दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला का खिताब जापान की केन तनाका के नाम है। केन की उम्र 118 साल है। लम्बी उम्र के लिए इनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।
  • केन के आठ भाई-बहन हैं। इनकी शादी 19 साल की उम्र के हिदेओ तनाका नाम के शख्स से हुई थी। इनके पांच बच्चे हैं और 8 पोते-पोतियां हैं।
  • केन कोलोरेक्टल कैंसर को भी मात दे चुकी हैं। इन्हें बोर्ड गेम ऑथेलो खेलना काफी पसंद हैं। घर के सदस्य बमुश्किल है इन्हें इस गेम में हरा पाते हैं।

लम्बी उम्र के लिए फल-सब्जियां खाएं

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक, लम्बी उम्र चाहिए तो रोजाना 160 ग्राम फल और 240 ग्राम सब्जियां खाने में शामिल करें। हफ्ते में 5 दिन तक ऐसा रूटीन फॉलो करते हैं तो असर दिखता है।

दुनियाभर में 20 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि जिन्होंने खानपान में यह बदलाव किया उनमें मौत का खतरा कम हुआ है। रिसर्च कहती है, फल-सब्जियां लम्बी उम्र बढ़ाने के साथ हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा भी कम करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *