Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सन फार्मा का जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन:घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, कोविड से जुड़ी दवाइयों की बिक्री से मिली अच्छी ग्रोथ

फार्मास्युटिकल कंपनी सन फार्मा ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 की जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी सालाना आधार पर घाटे से मुनाफे में आई है। सन फार्मा को अप्रैल से जून के दौरान 1444 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट हुआ है। जबकि पिछली साल की समान अवधि में कंपनी को 1655.6 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था।

अप्रैल से जून के दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 9669.4 करोड़ रुपए रहा है, जो कि पिछली साल की जून तिमाही में 7585 करोड़ रुपए था। इसके अलावा कामकाजी मुनाफा 1843 करोड़ रुपए से बढ़कर 2821 करोड़ रुपए हो गया है।

ग्लोबल बिजनेस पर फोकस: दिलीप सांघवी
कंपनी के मैनेजमेंट डायरेक्टर दिलीप सांघवी ने बताया, “हम अपने ग्लोबल बिजनेस पर फोकस कर रहे हैं। इसके लिए अमेरिका और कनाडा में नई दवाइयां उतारने की तैयारी है।”

कोविड से जुड़ी दवाइयों की बिक्री से मिली ग्रोथ
कंपनी मैनेजमेंट ने बताया कि पहली तिमाही में पहले से मौजूद और कोविड से जु़ड़ी दवाइयों की अच्छी बिक्री रही, जिसके कारण बिजनेस में मजबूत ग्रोथ देखने को मिली। पिछली साल की चौथी तिमाही के मुकाबले इस साल की पहली तिमाही में सभी बिजनेस ने अच्छा प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *