Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सपना चौधरी ने इस वजह से सोशल मीडिया से लिया ब्रेक, लिखा- ‘राम राम…’

मुंबई

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके स्टेज शोज को देखने के भारी भीड़ उमड़ती है। सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं लेकिन उनका यह पोस्ट देखकर निश्चित रूप से उनके फैन्स निराश होंगे। दरअसल सपना ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि अब वह सोशल मीडिया को कुछ समय के लिए अलविदा कह रही हैं। इसके लिए उन्होंने फैन्स से माफी भी मांगी। सपना ने बताया कि वह जल्द ही फिर से मिलेंगी। यह जरूर राहत की बात है। यह बताते हुए वह दुखी भी हुईं।