मुंबई
कपिल शर्मा और अक्षय कुमार के बीच कुछ वक्त पहले अनबन की खबरें आई थीं और ऐसा कहा गया कि एक्टर अपनी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ का प्रमोशन करने के लिए शो पर नहीं जाएंगे। बाद में कपिल शर्मा ने एक ट्वीट कर सफाई दी और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और अक्षय उनके बड़े भाई की तरह है, जल्द ही वे एपिसोड की शूटिंग करेंगे। ‘बच्चन पांडे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है और फिल्म के सितारे इसके प्रमोशन में जुटे हुए हैं। अक्षय कुमार फिल्म को प्रमोट करने कपिल के शो में पहुंचे और इसके साथ उन्होंने सभी अफवाहों को विराम दे दिया।