नई दिल्ली
शादी के इस सीजन (Wedding sessions) में सोने और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, भारतीय सर्राफा बाजार में इस कारोबारी सप्ताह में सोने-चांदी के रेट (Gold silver price) में बड़ी गिरावट देखी गई। पिछले एक सप्ताह में सोना 1,129 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में 3,424 रुपये तक की गिरावट आई है।
सप्ताहभर में सोने-चांदी के दाम गिरे
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association-IBJA) के मुताबिक, बिजनेस वीक (18-22 अप्रैल) में सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट आई है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी 18 अप्रैल 2022 (सोमवार) की शाम को 24 कैरेट का सोना (Gold Rate) 53,603 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 22 फरवरी (शुक्रवार) को 52,474 रुपये पर आ गया। इस दौरान 24 कैरेट सोने के दाम में 1,129 रुपये की गिरावट है।