Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सबसे घातक वैरिएंट देश में घुस चुका, राजस्थान में भी खतरा, फिर भी राजनीतिक रैलियां क्यों?

जयपुर

कोरोना के डेल्टा वायरस से भी 10 गुना ज्यादा घातक ओमिक्रॉन वैरिएंट ने भारत में दस्तक दे दी है। राजस्थान में भी इस नए वायरस का मंडरा रहा है। दक्षिण अफ्रीका से जयपुर लौटे एक परिवार के 4 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके संपर्क में आए 5 बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं। इनकी जीनोम सीक्वेंसिंग की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही ओमिक्रॉन की पुष्टि होगी। इधर, राजनीतिक पार्टियां तीसरी लहर को न्योता देने के लिए लाखों की भीड़ जुटाने की तैयारी कर रही हैं।

कांग्रेस और भाजपा में तो होड़ मची है। अपने नेताओं को भीड़ बुलाने के लिए टारगेट भी दिए गए हैं। यहां तक कि खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस की प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लेकर आए हैं। भाजपा या कांग्रेस, इस बात पर जरा भी विचार नहीं कर रही हैं कि उनकी ये रैलियां किस रफ्तार से कोरोना बढ़ा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *