Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

समांथा ने बदला नाम:सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स से हटाया अपने पति का सरनेम ‘अक्किनेनी’, यूजर्स बोले-नागा चैतन्य और एक्ट्रेस के बीच हो गई है अनबन

‘द फैमिली मैन 2’ की एक्ट्रेस समांथा अक्किनेनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब हाल ही में समांथा ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स के डिस्प्ले नेम से अपना सरनेम अक्किनेनी हटा दिया है। इसके बाद से ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि सामंथा और उनके पति अक्किनेनी नागा चैतन्य के बीच अनबन हो गई है और यही कारण है कि एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से सरनेम हटा दिया है।

दरअसल, सामंथा ने शुक्रवार को अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना डिस्प्ले नेम ‘सामंथा अक्किनेनी’ हटा कर केवल ‘S’ कर दिया है। वहीं फेसबुक हैंडल पर अभी भी उनका डिस्पले नेम ‘सामंथा अक्किनेनी’ ही दिखाई दे रहा है। सामंथा ने अब तक ऐसा करने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया है। ऐसे में सामंथा के फैंस कायस लगा रहे हैं कि सामंथा और उनके पति अक्किनेनी नागा चैतन्य के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जिस वजह से एक्ट्रेस ने उनका सरनेम हटा दिया है। हालांकि, नाम बदलने के पीछे का असली कारण क्या है, यह तो सिर्फ सामंथा ही बता सकती हैं।

बता दें कि, सामंथा ने 2010 में ‘ये माया चेसावे’ से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था, तब मीडिया में उन्हें सैम, सामंथा नाम से जाना जाता था और उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर पूरा नाम ‘सामंथा रुथ प्रभु’ हुआ करता था। हालांकि, साउथ के सुपरस्टार अक्किनेनी नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य से शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर अपना पूरा नाम ‘सामंथा अक्किनेनी’ कर दिया था।

नागा चैतन्य और सामंथा की 2017 में गोवा में शादी हुई थी। इससे पहले दोनों ने एक-दूसरे को कुछ सालों तक डेट किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो सामंथा हाल ही में मनोज बाजपेयी की सुपरहिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में नजर आई थीं। अब सामंथा विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ तमिल फिल्म ‘काथू वाकुला रेंडू काधल’ में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *