Thursday, July 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सरकार बनी तो पंजाबियों को नौकरी में देंगे आरक्षण, ‘सीएम फेस’ पर भी चरणजीत सिंह चन्नी ने दिया जवाब

नई दिल्ली

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि अपनी पार्टी का सीएम फेस की घोषणा करके आप कांग्रेस से एक कदम आगे चल रही है। तमाम मंचों से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल कई दफे चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोल चुके हैं। प्रदेश में पार्टी की तमाम मुश्किलों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने खुलकर बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने के पार्टी के फैसले, उनके काम और उनके खिलाफ विपक्ष के आरोपों पर अपने विचार साझा किए।