Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सरसंघचालक मोहन भागवत 23 सितंबर को जोधपुर पहुंचेंगे, चार दिन का रहेगा प्रवास

श्रीगंगानगर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत चार दिन के प्रवास पर 24 से 27 सितंबर तक जोधपुर में रहेंगे । संघ की शाखाओं के कार्य व कार्यकर्ताओं की देखरेख, विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण, समाज के विभिन्न गणमान्य व प्रबुद्ध जनों से संवाद संपर्क, योजना लेकर देश के सभी प्रांतो में सरसंघचालक / सरकार्यवाह का प्रवास होता है।इसी क्रम में इस वर्ष जोधपुर प्रांत मे सरसंघचालक का प्रवास तय हुआ है। कोरोना काल के पश्चात यह प्रथम अवसर है, जब सरसंघचालक जोधपुर आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 सितंबर को सरसंघचालक जोधपुर पहुंचेंगे। अगले दिन से विभिन्न बैठकों का क्रम प्रारंभ होगा। सरसंघचालक मोहन भागवत जोधपुर प्रवास में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ जोधपुर की प्रांत टोली, जागरण श्रेणी, संगठन श्रेणी, अनुसार प्रांतीय कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रांत के सभी प्रचारकों की बैठक, महानगर के कार्यकर्ताओं का प्रबोधन, चयनित गणमान्य व्यक्तियों की संपर्क सूची से संवाद आदि करेंगे।इन बैठकों मे कोरोना काल के पश्चात निर्देशित सावधानियों के साथ निम्न कार्यों की समीक्षा सरसंघचालक अपने प्रवास के दौरान करेंगे ।मैदान पर आरंभ हुई सभी शाखाओं की स्थिति, दूसरी लहर में प्रभावित समाज जनों को स्वयंसेवकों द्वारा आवश्यक संबल प्रदान कार्यों ,संभावित स्थिति पर कार्यकर्ता प्रशिक्षण,शाखाओं के विस्तार व शाखा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कि योजना स्वयंसेवकों द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, सहित ग्राम विकास,कुटुंब प्रबोधन गौ संवर्धन के कार्यों पर चर्चा व समीक्षा करेंगे।इस प्रवास में सरसंघचालक के साथ अखिल भारतीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख स्वांत रंजन, राजस्थान क्षेत्र कार्यवाह हनुमानसिंह, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन, क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख मनोज कुमार, सहित प्रांत के संघचालक कार्यवाह, सह कार्यवाह, प्रचारक उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *