Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सरस्वती जंयती के उपलक्ष में रक्तदान शिविर आयोजित

रावतसर(सीमा सन्देश संवादाता)। भारत विकास परिषद् एवं माँ अन्नपूर्णा सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती उपलक्ष में रक्तदान शिविर व ब्लड स्टेम सेल रजिस्ट्री कैंप का आयोजन किया गया। मटोरिया आईसर कंपनी मालिक चौधरी विनोद कुमार मटोरिया व गिरदावर शिव भगवान सुधार,यदा बानो पत्नी मोहम्मद इकबाल वार्ड नं. 15 रावतसर ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में महात्मा गांधी समृति राजकीय चिकित्सालय टीम द्वारा 85 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। वहीं दात्री फाउंडेशन द्वारा 40 स्टेम सेल का पंजीयन किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद् अध्यक्ष शुभम गोल्याण, संरक्षक सुशील खदरिया, रक्त दान शिविर प्रभारी कृष्ण चंद्र सिहाग, एडवोकेट अर्जुन लाल वर्मा, बंसी लाल टाक, विनोद सिंघल आदि उपस्थित रहे। साथ ही भारत विकास परिषद् रावतसर शाखा के पदाधिकारी के चुनाव भी करवाए गए। इसमं शुभम गोल्याण को फिर से अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुभाष सोनी को सचिव, बंसी लाल टाक को कोषाध्यक्ष व सुशील खदरिया को संरक्षक चुना गया।