श्रीगंगानगर
जिले के जैतसर में पाइप लाइनों में लीकेज के चलते लोगों को सर्दी में भी पानी के संकट का सामना करना पड़ता है। कई घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में सोमवार को लोग कस्बे के पीएचईडी ऑफिस पर इकट्ठे हुए और पीने के लिए पानी की व्यवस्था सुधारने की मांग की। इन लोगों ने सुबह वाटर वर्क्स पर प्रदर्शन शुरू किया और धरना देकर नारेबाजी की।
सुबह सरपंच रवींद्र बाघला, अनूपगढ़ पंचायत समिति के पूर्व प्रधान हरिराम मेघवाल, संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में लोग वाटर वर्क्स पहुंचे ओर धरना लगा दिया। इन लोगों का कहना था कि कस्बे में लगाई गई पाइप लाइनें इतनी कमजोर हैं कि वे कुछ समय में ही टूट गई हैं। इनसे पानी लीकेज होता है ओर घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता।
पानी की सप्लाई के लिए पूरा स्टाफ नहीं होने से भी समस्या आती है। सर्दी के दिनों में जब गर्मी के मुकाबले काफी कम पानी का उपयोग होता है। इसके बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पाना बेहद परेशानी की बात है।