Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सलमान-आयुष की ‘अंतिम’ ने 6 दिन में कमाए 26 करोड़, ‘तड़प’ के प्रीमियर पर केएल राहुल के साथ पहुंची अथिया शेट्‌टी

एक्टर सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ ने 6वें दिन (बुधवार) को 2.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। यह फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 4.25-4.50 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 5.25-5.50 करोड़, तीसरे दिन 7.50-7.75 करोड़, चौथे दिन 2.75-3.00 करोड़ और 5वें दिन 2.77 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इस लिहाज से फिल्म ने 6 दिन में अब तक लगभग 26 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *