मुंबई
सुष्मिता सेन (Salman Khan) सूरत के साथ सीरत से भी काफी खूबसूरत हैं। यह बात वह कई बार साबित कर चुकी हैं। सुष्मिता सलमान की अच्छी दोस्त हैं। इंडस्ट्री के तमाम लोगों के साथ वह भी आयुष शर्मा और अर्पिता की पार्टी में शामिल हुई थीं। वेन्यू के बाहर का उनका एक वीडियो वायरल है। इसमें उनके साथ बेटी रेने भी दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखाई दे रहा है जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। सुष्मिता ने पपराजी को न सिर्फ प्यार से ईद की मुबारकबाद दी बल्कि वह उनके लिए मिठाई का डिब्बा भी लेकर पहुंची थीं।
सुष्मिता लाई थीं तोहफा
सलमान खान की ईद पार्टी में उनके कई दोस्त और जानने वाले पहुंचे। इनमें सुष्मिता सेन भी सामिल थीं। सुष्मिता ने पिंक ड्रेस पहनी हुई थी। वह गाड़ी से उतरीं तो साथ में पिंक कलर का एक डिब्बा भी था। फोटोग्राफर्स ने उनको विश किया तो उन्होंने प्यार से जवाब दिया, ईद मुबारक जान मेरी। वहीं साथ में जो डिब्बा लिए थीं, वह फोटोग्राफर्स को दे दिया, यह कहते हुए कि उनके लिए मिठाई है। सुष्मिता के इस जेस्चर की लोग तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, वह बहुत स्वीट है। कितना ध्यान रखती हैं कि मीडिया के लिए भी मिठाई लेकर आईं। एक ने उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन लिखा है।