हाल ही में सलमान खान नेता प्रफुल्ल पटेल के बेटे प्रजय पटेल की शादी में पहुंचे थे। यहां से सलमान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो डांस करते दिख रहे थे। हर किसी का पहला सवाल था कि बिना रिश्तेदारी के सलमान क्यों शादी में डांस कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड सेलेब्स हर शादी में शामिल होने और यहां परफॉर्म करने के लिए मोटी फीस लेते हैं।