नागौर
इंडियन आइडल फेम राजस्थान के सवाई भाट के सिंगिंग डेब्यू सॉन्ग ‘सांसें’ की तरह ही दूसरा गाना ‘ओ सजना’ भी ब्लॉकबस्टर हिट हो चुका है। फैंस ने उनके गाने को जबरदस्त प्यार दिया है। रिलीज के बाद पहले 5 दिन बाद इसे यू-ट्यूब पर एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह टॉप म्यूजिक में भी ट्रेंड कर रहा है। जो पांच दिन में ही टॉप 5 पर ट्रेंड कर रहा है। सवाई को फेमस म्यूजिक डायरेक्टर, सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया के एल्बम ‘हिमेश दिल से’ के नौवें गाने ‘ओ सजना’ से दोबारा मौका मिला था।

हिमेश रेशमिया के नए एलबम ‘हिमेश दिल से’ के नौवें गाने ‘तुम हो दिल में, धड़कन में…ओ सजना’ का पोस्टर।
इसे सोमवार 6 सितम्बर को सुबह सवा दस बजे रिलीज किया गया था। इस गाने को सवाई के फैंस बहुत ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि सवाई राजस्थान का कोहिनूर है, बॉलीवुड इसे संभाल कर रखे और इसकी आवाज की कद्र करें। एक यूजर ने लिखा कि सवाई की आवाज में राजस्थान की मिट्टी की महक आती है। ऐसा लग रहा है जैसे गांव की शाम में किसी चौपाल में बैठ कर सुन रहे हैं। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि सवाई की आवाज में ईमानदारी है और इस गाने में प्योरिटी झलकती है।

दूसरे सॉन्ग की सुपर सक्सेस के बाद डांस करते सवाई और म्यूजिक टीम के सदस्य।
अपनी दिलकश और रूहानी आवाज के बूते सवाई ने दोनों ही मौकों पर झंडे गाड़ दिए हैं और देश भर के म्यूजिक लवर्स में अपनी गहरी पैठ बना ली है। अपने दूसरे गाने की शानदार सफलता के बाद अभी हाल ही में सवाई का एक डांस वीडियो आया था, जिसमे वो म्यूजिक टीम के साथ ‘ओ सजना’ सॉन्ग पर डांस करते नजर आए थे। ये वीडियो HR म्यूजिक स्टूडियो में बनाया गया था और इसे सवाई की इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट किया गया था।