Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ससुराल में दामाद ने खुद को लगाई आग:उधारी के पैसे नहीं देने पर साले से नाराज था, बचाने में खुद की पत्नी, सास और साला भी झुलसा; घर में चल रहा था कार्यक्रम

अजमेर

उधारी के पैसे नहीं देने से नाराज किशनगढ़ निवासी युवक ने अपने ससुराल अजमेर में खुद को आग लगा ली। वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने आया साला भी आग की चपेट में आ गया। दोनों को जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। उसकी पत्नी व सास, साले की पत्नी भी बचाव के दौरान मामूली रूप से झुलसे हैं। उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के समय साले के घर में नावण का कार्यक्रम चल रहा था।

जेएलएन अस्पताल में बैठी संदीप की पत्नी व अन्य।

जेएलएन अस्पताल में बैठी संदीप की पत्नी व अन्य।

ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे संदीप अचानक आए और रसोई में जाकर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा दी। पता चलते ही साला अमरचन्द, संदीप की पत्नी रेखा, अमरचन्द की पत्नी दीपा व संदीप की सास ने उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान सभी झुलस गए। परिजन दामाद संदीप सहित सभी को अस्पातल लेकर आए। संदीप व अमरचन्द को भर्ती किया गया है।

संदीप की पत्नी रेखा ने बताया कि अमरचन्द ने शादी के समय कुछ पैसे उधार लिए थे। कितने लिए थे इसकी जानकारी नहीं है। रविवार को नावण का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान संदीप आए और खुद को आग लगा ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *