Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सही नहीं मिला बाट-माप तौल, न ही था पैकेजिंग लाइसेंस

  • ब्रेड निर्माता फर्मांे पर लगाया सात-सात हजार रुपए का जुर्माना
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राज्य सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से खाद्य सामग्री बनाने व बेचान करने वाले संस्थानों पर निरीक्षण की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को विभाग की टीम की ओर से जंक्शन में तीन फर्मांे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्रेड निर्माता दो फर्मांे पर बाट-माप तौल सही नहीं मिला। न ही इन फर्मांे के पास पैकेजिंग लाइसेंस था। इस पर टीम की ओर से दोनों फर्मांे पर सात-सात हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा टीम की ओर से पुरानी खुंजा में बने एक फर्म के कारखाना से मीठा मावा का सैम्पल भरा गया। यह कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीतसिंह यादव के नेतृत्व में की गई। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीतसिंह यादव ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से चलाए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलक्टर नथमल डिडेल और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के निर्देशन में जिले में खाद्य पदार्थांे के सैम्पल एकत्रित किए जा रहे हैं।